Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड निकाय चुनाव में आज जनता जनार्दन करेगी फैसला, सबकी  टिकीं निगाहें

Uttarakhand Civic Election: उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने अपनी ऐड़ी जोटी का जोर लगा दिया है।
BJP AND CONGRESS

Uttarakhand Civic Election: उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पहाड़ की जनता कमल खिलाएगी या कांग्रेस का हाथ थामेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कई दिग्गज नेताओं ने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जमकर प्रचार प्रसार किया है, तो वहीं कांग्रेस एंटी इनकंबेंसी के सहारे अपनी चुनावी बिसात बिछाकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बहरहाल प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज मतदाता किस्मत मोहर लगाकर तय कर देंगे, जिसका पता 25 जनवरी को नतीजे आने के साथ ही लग पायेगा।

निकाय चुनाव में कुल 5405 हैं प्रत्याशी

उत्तराखंड निकाय चुनाव में कुल 5405 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो रहा है। इनमें 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और सभी निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के पदों के लिए 4888 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 30 लाख 29 हजार मतदाता 100 निकायों में वोट डालेंगे। वोटिंग के लिए 1515 मतदान केंद्र और 3394 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के लिए 16,284 कार्मिक और 25,800 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- पवन कल्याण की JJP को मिली नई पहचान, EC ने मान्यता प्राप्त दलों में किया शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग