Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल

CM Arvind Kejriwal | delhi | liquor sacm case | ed summon | ed | shreshth bharat |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार यानी आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होगें। दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा भेजा गया यह सातवां समन था। ईडी ने पुछताछ के लिए दिल्ली सीएम को तलब किया था। AAP नेता ने कहा है कि ईडी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

बता दें दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में ईडी ने 22 फरवरी को मुख्यमंत्री केजरीवाल को पूछताछ के लिए सातवां समन भेजा था। जांच एजेंसी ने शराब नीति से हुए कथित घोटाला मामले में AAP नेता को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नेआज एक बार फिर ईडी के नोटिस को दरकिनार करते हुए ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले सीएम केजरीवाल को 6 समन जारी होने के बाद भी वह अब तक पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश नहीं हुए हैं। इन समन को छोड़ना केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ा सकता है। क्योंकि लगातार समन को छोड़ना ईडी की धारा 19 के तहत असहयोग के लिए अभियोग की जमीन मजबूत कर रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप