Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘आरोपियों पर ऐसी कार्रवाई करेंगे मिसाल बन जाएगी’, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर बोले सीएम योगी

now-names-of-five-state-universities-change-in-up

यूपी सरकार ने शनिवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने का निर्देश दिया। परीक्षा भर्ती रद्द करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। सीएम ने कहा कि आरोपियों को हम न घर का छोड़ेंगे, ना घाट का। आरोपियों पर कार्रवाई ऐसी होगी कि यह एक मिसाल बन जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और एसटीएफ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर 391 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और एसटीएफ ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में कूट रचित दस्तावेज (आधार कार्ड, प्रवेश पत्र), अंगुल छाप पेपर, पासबुक, चेकबुक, स्टाम्प, स्याही पैड, सिलिकॉन पट्टी समेत नकदी बरामद की है। इसके साथ ही मोबाइल फोन, फर्जी आंसर की, नकल पर्ची, मूल अंकपत्र, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, वाकी टाकी आदि बरामद किया है।

पुलिस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, बिहार और दिल्ली के आरोपी दबोचे गये है। वहीं, पुलिस और एसटीएफ की राडार पर कई और गिरोह हैं। जिन पर निगरानी की जा रही है। पुलिस की मानें तो अगले एक-दो दिन में और गिरफ्तारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए नागरिक पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों के लिए हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। 06 महीने में यह परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। इसके साथ ही नि:शुल्क परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा