श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं! 4.5 किलो घटा वजन…

Cm arvind kejriwal | Cm arvind kejriwal in tihar jail |

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से लगातार उनका वजह घटता जा रहा है। AAP सूत्रों का कहना है गिरफ्तार होने के बाद से अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो तक कम हो गया है। हालांकि, तिहाड़ जेल के अधिकारियों का कहना है कि वह ठीक हैं. जेल के डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मधुमेह की समस्या है। इसके चलते जेल प्रशासन लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनके ग्लूकोमीटर, इसबगोल, ग्लूकोज, और अचानक शुगर का स्तर कम होने के चलते उन्हें टॉफी दी गई। जेल अधिकारियों का कहना है कि जेल के डॉक्टरों द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाई हुई है। समय-समय पर उनका हालचाल ले रहे हैं। शुगर स्तर की जांच की जा रही है। साथ ही जेल कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि असहज दिखने पर तुरंत इसकी जानकारी दें।

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले के एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने उनको 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. वहीं, आज हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई की जाएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी