श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘मजाक उड़ाने’ के चलते दिल्ली में लड़के ने किए लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

Boy attacks girl with knife in Mukherjee Nagar

दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक लड़के ने एक लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में पता चलता है कि एक लड़का सड़क पर राह चलती लड़की पर अचानक हमला करता है। ये हमला जानलेवा था क्योंकि लड़का चाकू से लड़की के ऊपर ताबड़तोड़ वार करता है।

अच्छी बात ये है कि इस घटना में राहगीरों के अलर्ट होने के चलते लड़की की जान बच गई है। दिल्ली के मुखर्जी नगर का यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही सुर्खियों में है। यह घटना 22 मार्च को हुई और आरोपी व्यक्ति का नाम अमन है। सूचना के मुताबिक मुखर्जी नगर के स्टूडेंट्स इस लड़के का मजाक बनाते थे और उसको पागल कह कर बुलाते थे क्योंकि वह बिना किसी मकसद के उस एरिया में घूमता रहता था।

जिस लड़की पर अटैक हुआ है वह भी मुखर्जी नगर में एक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आया करती है। आरोपी का कहना है कि वह लड़की भी उसका मजाक बनाया करती थी जिसके चलते उसने बदले की आग में यह काम किया। लड़के ने पुलिस को बताया है कि उसने सब्जी वाले की दुकान से के चाकू उठाया था।

लड़की को जानलेवा छोटे नहीं आई है। आसपास से गुजर रहे लोगों की मुस्तैदी के चलते लड़की पर अमन और वार नहीं कर सका था। घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में वायरल हो गया है जिसको आप यहां पर भी देख सकते हैं। लोगों ने तुरंत ही लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन लड़का चाकू दिखाता हुआ वहां से फरार हो गया जिसको बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी