श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आतिशी के आरोपों पर भाजपा ने भेजा मानहानि नोटिस, दिया 15 दिन का समय

Virendra Sachdeva | BJP | AAP | ATISHI MARLENA | SHRESHTH BHARAT

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है। आतिशी ने 2 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनको बीजेपी में शामिल होने को लेकर दबाव बनाया गया था। आतिशी ने कहा कि उनको कहा गया कि अगर वे बीजेपी ज्वाइन नहीं करेंगी तो उनको भी ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी से मांगा जवाब

इस पर दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि, हमने आतिशी को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। हम उन्हें भागने नहीं देंगे। इस बार उन्हें इसका जवाब देना होगा। आतिशी के कल बयान पर हमने कहा था कि आप झूठ बोल रहीं हैं। आपके सभी आरोप बेबुनियाद हैं। हमने कल शाम तक उन्हें माफी मांगने का समय दिया था, अब वह समय खत्म हो चुका है और उन्हें मानहानि का नोटिस दिया है। उन्हें इसका जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अगर उन्होंने जवाब नहीं दिया तो उन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि, आतिशी ने मंगलवार को कहा था भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले ईडी ‘आप’ के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। आतिशी के अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपा को उम्मीद थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ टूट जाएगी, लेकिन रामलीला मैदान की रैली और 10 दिन से सड़क पर ‘आप’ के संघर्ष के बाद भाजपा को लगता है कि शीर्ष चार नेताओं को गिरफ्तार करना काफी नहीं था। इसलिए बाकी नेताओं को भी गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है।

आतिशी ने आगे कहा कि, हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम केजरीवाल के सिपाही हैं। आप के नेता-कार्यकर्ता आखिरी सांस तक देश के संविधान की बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता ‘आप’ को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा भले ही ‘आप’ के एक-एक विधायक व कार्यकर्ता को जेल में डाल दे। उसका ‘आप’ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनकी जगह 10 और लोग केजरीवाल की लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज