Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘मुझे अपमानित करने के लिए किया गिरफ्तार’, केजरीवाल ने कोर्ट में किया दावा

Arvind Kejriwal

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में न्यायिक हिरासत में मौजूद सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी का एकमात्र मकसद उनको अपमानित करना था। केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में अंतरिम राहत पर बहस करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि ईडी ने बगैर ठोस सबूत के उनको गिरफ्तार कर लिया।

आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं

21 मार्च को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए केजरीवाल ने दावा किया कि इन सबके पीछे आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते हैं। केजरीवाल की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने भी कहा कि लोकतंत्र में समान चुनाव अवसर जरूर देना चाहिए।

उन्होंने ईडी द्वारा केजरीवाल को 9 समन भेजने पर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि केजरीवाल खुद जांच में सहयोग करने के लिए तैयार थे। उन्होंने कभी किसी सवाल का जवाब देने से इंकार नहीं किया।

संजय सिंह को केस में जमानत मिल चुकी है

बता दें, इस केस में आम आदमी पार्टी के एक और नेता संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। वहीं, इस मामले पर ईडी का कहना है कि केजरीवाल खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हुआ है और आरोपियों ने इसको स्वीकार भी किया है।

तिहाड़ जेल में केजरीवाल

फिलहाल अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। उनको ईडी ने कथित शराब घोटाले का सरगना करार दिया है। एजेंसी ने उनको 10 दिन तक लॉक-अप में भी रखा था। इसके बाद ईडी ने केजरीवाल को अपनी कस्टडी में रखने की मांग नहीं की लेकिन यह जरूर कहा कि केजरीवाल को रिहा करने से मामले की जांच प्रभावित होगी।

फिलहाल इस मामले में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच काफी दरार आ चुकी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। आप नेता आतिशी का दावा है कि बीजेपी में शामिल होकर आपके ऊपर लगे सभी केस धुल जाते हैं। उनको भी बीजेपी अप्रोच कर चुकी है। आतिशी के अनुसार अभी और भी आप नेताओं की गिरफ्तार की जाएगी। ताकि पार्टी को पूरी तरह से बेदम किया जा सके।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा