Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Arvind Kejriwal: कथ‍ित शराब घोटाले में फंसे दि‍ल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल के लिए आज यानी सोमवार का दिन काफी अहम है। द‍िल्‍ली...
arvind kejriwal| delhi| shreshth bharat

Arvind Kejriwal: कथ‍ित शराब घोटाले में फंसे दि‍ल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल के लिए आज यानी सोमवार का दिन काफी अहम है। द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में आज उनकी वकीलों से मिलने के ल‍िए ज्‍यादा समय दिए जाने वाली याच‍िका पर सुनवाई होनी है।

दरअसल, केजरीवाल चाहते हैं क‍ि उन्‍हें उनके वकीलों से मिलने के ल‍िए और अधिक समय द‍िया जाए, ताक‍ि वे अपने केस के बारे में अपने वकील को अच्छे से समझा पाए। इसीलिए उन्‍होंने द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है, जिस पर 8 जुलाई को सुनवाई की जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी अर्जी में निचली अदालत के 1 जुलाई के आदेश को चुनौती दी है। वहां भी केजरीवाल ने हफ्ते में दो अतिरिक्त मुलाकात की मांग की थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उसे खार‍िज कर दिया था। बता दें कि निचली अदालत ने केजरीवाल से हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही अपने वकीलों से मिलने की अनुमति दी है।

Read More- हाथरस हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

Arvind Kejriwal पर चल रहे लगभग 30 मुकदमे

अपनी याचिका में केजरीवाल ने बताया था कि देश भर में उन पर लगभग 30 मुकदमे चल रहे हैं। मामले की निष्पक्ष सुनवाई के ल‍िए यह उनका अध‍िकार है क‍ि उन्‍हें इन मुकदमों पर चर्चा करने के ल‍िए अपने वकीलों से मिलने के लिए ज्यादा समय दिया जाए। भले ही वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जर‍िये ही क्‍यों न हो।

निचली अदालत ने उनकी अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल के वकील यह बताने में विफल रहे हैं कि वह उन्हीं आधार पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो अतिरिक्त मुलाकात का हकदार कैसे हैं, जिन पर पहले के आदेश में चर्चा की गई थी और निपटारा कर दिया गया था।

केजरीवाल ने अलग-अलग याच‍िकाएं दायर की हैं। इनमें सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार मामले में हुई गिरफ्तारी को भी चुनौती दी गई है। साथ ही, बेल की भी मांग की गई है। दोनों याच‍िका द‍िल्‍ली हाईकोर्ट में लंबित हैं और उन पर सुनवाई होनी है।

Read More- Budget 2024: 23 जुलाई को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही