श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस हादसे को लेकर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी

Rahul Gandhi Letter To CM Yogi

Hathras Stampede: कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने उस पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीड़ित परिवारों की समस्याओं को बताया है। इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी ने सीएम योगी से मांग की है कि हाथरस सत्संग हादसे में मुआवजे की राशि को बढ़ाया जाए। सांसद राहुल गांधी ने यह भी मांग की है कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दी जाए।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को हमारी सामूहिक संवेदना और मदद की जरूरत है। राहुल गांधी ने यह पत्र जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने भगदड़ में जान गंवाने वालों और घायलों को प्रदेश सरकार की ओर से मिले मुआवजे पर सवाल उठाया है।

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा कि सरकार की ओर से घोषित मुआवजा काफी कम है। ऐसे में इसे बढ़ाया जाना चाहिए। साथ ही घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था भी की जाए। पोस्ट में लिखा-हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया है।

Hathras Stampede Case: मुख्य आरोपी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज