Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Budget 2024: 23 जुलाई को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

आम बजट की तारीख का ऐलान हो गया है। 23 जुलाई को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।
Budget 2024

Budget 2024: आगामी बजट सत्र की तारीखों का एलान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी तारीखों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र का शुभारंभ 22 जुलाई को होगा, यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा में 23 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर अपनी मुहर लगा दी है।

गौरतलब है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में उम्मीद जताई जा रही है कि मोदी 3.0 सरकार के विकसित भारत के मिशन पर जोर दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने इस साल 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया था।

लोगों को बजट से उम्मीदें
केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद इस बजट में मोदी सरकार का फोकस, कृषि क्षेत्र, रोजगार , पूंजीगत व्यय की गति को बनाए रखने और राजस्व वृद्धि को बढ़ाने पर होगा। इसके अलावा, जीएसटी को सरल बनाना और टैक्स अनुपालन से जुड़े बोझ को कम करना भी सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है। इस बजट में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिल सकती है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि सरकार इनकम टैक्‍स में छूट का दायरा बढ़ाने के साथ नौकरीपेशा को 50 हजार की अतिरिक्‍त टैक्‍स छूट भी दे सकती है।

केरल में बढ़ रहे दिमाग खाने वाले अमीबा के केस, जानें कितनी घातक है ये बीमारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही