श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे, BJP के प्रवेश वर्मा ने दी मात

Delhi Chunav Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर AAP के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को यहां से जीत मिली है।
Arvind Kejriwal

Delhi Chunav Result: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर AAP के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को यहां से जीत मिली है। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 3180 वोटों से हराया है। वहीं प्रवेश वर्मा को 25057 वोट मिले हैं, तो वहीं केजरीवाल को 22057 वोट मिले हैं।

वहीं, परवेश वर्मा अमित शाह से मिलने उनके आवास पहुंचे।

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बहन रचना सिंधु ने कहा, “मैं खुश हूं – एक बड़ी बहन के तौर पर। मैं खुश हूं और क्षेत्र की महिलाएं भी खुश हैं क्योंकि उन्होंने प्रवेश पर भरोसा दिखाया है। हमने उन इलाकों में काम किया जहां हमें डोर-टू-डोर अभियान चलाने की जरूरत थी। दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं – तो वे मुफ्त बस सेवा का क्या करेंगी? महिलाओं को भाजपा में उम्मीद दिखी।”

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज, नेता सत्येंद्र जैन सहित AAP के शीर्ष नेतृत्व सभी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली में बनने जा रही यह सरकार पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। यह पीएम मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।”

इससे पहले आज, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी के शासन के अच्छे मॉडल को चुना है और अरविंद केजरीवाल के बुरे मॉडल को खारिज कर दिया है क्योंकि शुरुआती रुझानों में दिल्ली चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना