Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया की हार, दिल्ली में AAP को बड़ा झटका

Delhi Vidhan Sabha Chunav: जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को हार मिली है। इस सीट पर बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1844 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
Manish Sisodia

Delhi Vidhan Sabha Chunav: जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को हार मिली है। इस सीट पर बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1844 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

बता दें कि बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां से जीत दर्ज की है। इस सीट पर सिसोदिया और मारवाह के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन आखिरी राउंड की गिनती के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव यानि कि 2020 में सिसोदिया ने पटपड़गंज से चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार वह सीट बदलकर भी जीत दर्ज नहीं कर पाए।

हार के बाद क्या बोले सिसोदिया?

आप नेता मनीष सिसोदिया ने जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे जंगपुरा के लोगों की प्रगति एवं कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे.”

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की ओर अग्रसर पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है क्योंकि उनका आशीर्वाद सभी उम्मीदवारों के साथ था। यह जीत इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों को समझाया कि ‘आपदा’ को हटाना क्यों महत्वपूर्ण है। मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं।”

वहीं, दिल्ली चुनाव: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से हारे AAP के दुर्गेश पाठक, BJP के उमंग बजाज की जीत दर्ज की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग