श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल को मिला सर्वजन लोक शक्ति पार्टी का समर्थन

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सर्वजन लोक शक्ति पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है।
Delhi Chunav 2025

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सर्वजन लोक शक्ति पार्टी ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। गुरुवार को सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने इसका एलान किया था। सर्वजन लोक शक्ति पार्टी दिल्ली में कश्यप, निशाद, मल्लाह और केवट समाज के उत्थान का काम करती है।

वहीं, सर्वजन लोक शक्ति के आप को समर्थन देने पर सांसद संजय सिंह ने ओमपाल कश्यप का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आप का प्रचार करेंगे।

संजय सिंह ने कहा, “सर्वजन लोक शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल कश्यप ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर चुनाव में आप को समर्थन देने का फैसला लिया है। ओमपाल कश्यप लंबे समय तक बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे थे”

चुनाव में इस पार्टी का AAP को मिला समर्थन

उन्होंने कहा कि सर्वजन लोक शक्ति पार्टी का हर कार्यकर्ता 70 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस ने बहुजन समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया था। गोकलपुरी विधानसभा से रंजीत कश्यप का बीजेपी ने टिकट काट दिया है। ओमपाल कश्यप ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी को पहले से ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कश्यप, निशाद, मल्लाह और केवट समाज का वोट आम आदमी पार्टी के खाते में जाएगा।

ये भी पढ़ें- CM योगी आज मिल्कीपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित, जानें कैसी है तैयारी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी