श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

500 वर्षों के बाद झूम उठी अयोध्या नगरी, भक्तों ने रामलला संग खेली होली

RAMMANDIR | RAMLALA | SHRESHTH UTTAR PRADESH |

Devotees Played Holi With Ramlala: होली का त्यौहार यानी रंगो का और हंसी-खुशी का त्यौहार। भारत के सबसे पांरपरिक त्यौहारों में से एक होली को देश में बड़ी धूमधाम और मौज-मस्ती के साथ मनाया जाता है। इसी बीच करीब 500 वर्षों के बाद अवध में रघुवीर यानी भगवान श्रीरामलला ने होली खेली। इस पावन अवसर पर वहां मौजूद रामभक्त खुशी से झूम उठे। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होली का भव्य उत्सव मनाया गया।

मीडियो रिपोर्टस के मुताबिक, देशभर से आए रामभक्तों ने सुबह-सुबह मंदिर पहुंचकर रामलला संग होली खेली। भक्तों ने रामलला की मूर्ति पर रंग और गुलाल चढ़ाया।

होली के अवसर पर पूरा जन्मभूमि परिसर खुशी में डूब गया। राम की पैड़ी पर हजारों भक्तों ने होली मनाई और फिर वहीं स्नान किया।

एक ओर जहां सभी भक्त राम भक्ती में लीन थे, वहीं दूसरी ओर राम मंदिर के दरबार में पुजारियों ने रामलला की मूर्ति पर फूलों की वर्षा की और भगवान के साथ होली खेली, साथ ही श्रृंगार के रूप में अबीर और गुलाल लगाया। इसके बाद रामलला को 56 भोग अर्पित किया गया।

मंदिर के पुजारियों ने भक्तों के साथ होली गीत गाए और रामलला को खुश करने के लिए मूर्ति के सामने डांस भी किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज