श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम मोहन ने किया मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार

CAB

आज मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और 4 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया गया है। राज्यपाल ने सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार सुबह सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। कार्यक्रम में बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे। पार्टी हाई कमान ने शपथ ग्रहण में सभी मौजूदा विधायकों को उपस्थिति रहने को कहा था।

कैबिनेट मंत्री
कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदय प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार में कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग ने कैबिनट मंत्री की शपथ ली। नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रुप में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार ने शपथ ली। कृष्णा गौर गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं, पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की की बहू हैं। कृष्णा गौर पहली बार मंत्री बनी हैं। वह गोविंदपुरा से दूसरी बार विधायक बनी हैं।

राज्यमंत्री
राज्य मंत्री के रुप में राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। ऐसे में एक साथ कई मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम और राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य