Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरबाज खान ने शेयर की दूसरी बीवी शौरा खान के साथ शादी की पहली तस्वीर

22-7

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने बीते दिन सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान के साथ निकाह कर लिया। इसी के साथ दबंग एक्टर 56 साल की उम्र में 15 साल छोटी शौरा खान संग दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए। अरबाज की बहन अर्पिता के घर पर वेडिंग सेरेमनी रखी गई थी। वहीं अब शादी के बाद अरबाज और शौरा की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है।

न्यूली वेड अरबाज ने शौरा खान से शादी के बाद खुद इंस्टाग्राम पर अपनी दुल्हन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में एक्टर अपनी पत्नी शौरा संग रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें क्लिक कराते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में अरबाज खान अपनी दुल्हनिया शौरा खान में खोए हुए नजर आ रहे हैं। अरबाज ने अपने खास दिन पर फ्लोरल प्रिंट पैंट सूट पहना था जबकि उनकी दुल्हन शौरा ने मैचिंग फ्लोरल लहंगा पहना था। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अरबाज ने लिखा “अपने लव्ड वंस की मौजूदगी में, मी एंड माइन इस दिन से लाइफटाइम लव और एक साथ रहने की शुरुआत करते हैं! हमारे स्पेशल डे पर आपके सभी आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है!”

अरबाज खान और उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा  के बेटे अरहान भी अपने पिता की दूसरी शादी में शामिल हुए थे। इस दौरान अरहान ने अपने पिता अरबाज और अपनी नई अम्मी शौरा खान संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

अरबाज खान की दूसरी शादी उनकी बहन अर्पिता के घर पर हुई है। अरबाज और शौरा की शादी में उनके भाई सलमान खान, सोहेल खान सहित उनका पूरा परिवार और रवीना टंडन, रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा, यूलिया वंतूर, बाबा सिद्धिकी, फराह खान जैसे कईं सेलेब्स भी पहुंचे थे। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा