Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वसुंधरा राजे ने रिटार्यमेंट को कहा अलविदा

NDH

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरकर सबको खामोश कर दिया है। वसुंधरा राजे ने राड़ी के बालाजी मंदिर में जाकर पूर्जा अर्चना की। इसके बाद वह समर्थकों के साथ वह नामांकन पर्चा भरने पहुंची।

वसुंधरा राजे ने मीडिया से बातचीत के दौरान संकेत दिया कि वो अभी राजनीति से संयास नहीं लेंगी। इसके पहले उन्होंने जनता के बीच रिटायरमेंट की बात इसलिए की थी  क्योंकि जनता और उनके बेटे दुष्यंत के बीच अच्छा समन्वय दिख रहा था। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  ने कहा कि मैंने एक मां के तौर पर यह बात कही थी। मुझे यह अच्छा लगा कि दुष्यंत और झालावाड़ के लोगों के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिग हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि वह अभी नामांकन भर कर बाहर निकली हैं, ऐसे में रिटायरमेंट की बात को आप लोग अपने दिमाग में ना रखे। मैं कहीं नहीं जा रही हूं।

वसुंधरा राजे दो दिन से झालावाड़ में हैं। पहले दिन उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में प्रवीण शर्मा स्टेडियम में जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने अपने सांसद बेटे दुष्यंत सिंह का भाषण सुनने के बाद कहा कि ‘मेरे बेटे की बात सुनने के बाद मुझे लगता है कि अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राजे ने इस दौरान आगे यह भी कहा था कि’ आप सभी ने उसे इतनी अच्छी तरह प्रशिक्षित किया है कि मुझे उसे आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। सभी विधायक यहां हैं और मुझे लगता है कि उन पर नजर रखने की कोई जरूरत नहीं है। वे अपने दम पर लोगों के लिए काम करेंगे।’ राजे के इस बयान को उनके ओर से राजनीति से संयास लेने के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा था।

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पिछले 34 सालों से झालावाड़ के झालरापाटन निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वे 5 बार सांसद और 4 बार विधायक रही हैं। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से ये राजे का 10वां नामांकन है। शनिवार को भी जब राजे अपना नामांकन दर्ज करवाने पहुंची तो वसुंधरा के समर्थकों का बड़ा हूजूम मौजूद था। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौके पर मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा