श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कॉम्पटीशन की तैयारी के दौरान मार्क जुकरबर्ग को लगी चोट

14

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की शुक्रवार को सर्जरी हुई है। हाल ही में मिक्स्ड मार्शल आर्ट कॉम्पटीशन की तैयारी के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके बाएं पैर में पट्टी बंधी हुई है और सपोर्टिव लेग ब्रैस लगा हुआ है। जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ट्रेनिंग के दौरान अपनी एसीएल तोड़ बैठा। अब इसके रिप्लेसमेंट के लिए सर्जरी कराई है। साथ ही उन्होंने अपना ख्याल रखने के लिए डॉक्टरों और टीम का शुक्रिया अदा किया है।

zuck Tore my ACL sparring and just got out of surgery to replace it. Grateful for the doctors and team taking care of me. I was training for a competitive MMA fight early next year, but now that’s delayed a bit. Still looking forward to doing it after I recover. Thanks to everyone for the love and support.

जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि उन्हें चोट कैसे लगी। उन्होंने लिखा कि मैं अगले साल की शुरुआत में होने वाली एमएमए फाइट की तैयारी कर रहा था। लेकिन अब तैयारी पर थोड़ा असर पड़ेगा। मार्क ने लिखा है कि अब ठीक होने के बाद फिर से इसकी तैयारी में जुट जाऊंगा। प्यार और समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया। बता दें कि एसीएल का मतलब एंटी एं रियर क्रूशिएट लिगामेंट है। यह एक बेहद मजबूत किस्म का टिश्यू है जो थाई बोन और शिन बोन को जोड़ता है। मेयो क्लिनिक के मुताबिक इस तरह की चोट आमतौर खेल के दौरान लगती है जब खेल के दौरान डायरेक्शन, जंपिंग और लैंडिंग के दौरान अचानक रुकना होता है। स्टैंफोर्ड मेडिसिन के मुताबिक एसीएल सर्जरी के बाद ठीक होने में कई महीने लगा सकते हैं। आमतौर पर इस तरह की इंजरी के बाद वापसी में एथलीटों को वापसी में नौ से 12 महीने लग सकते हैं।

जुकरबर्ग के फॉलोवर्स ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की थी। एक यूजर ने लिखा कि यह सुनकर काफी तकलीफ हुई। आप जल्द से जल्द ठीक हों। एक अन्य ने लिखा कि तेजी से ठीक हो जाइए। गौरतलब है कि मार्क जुकरबर्ग ब्राजीलियन जिउ-जित्सू में ट्रेंड हैं। यह एक सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट है। वह एक साल से ज्यादा वक्त से इस से जुड़े हुए हैं और एक अमेचर टूर्नामेंट जीत चुके हैं। इस साल जुलाई में उनके कोच ने ब्राजीलियन जिउ-जित्सू में ब्लू-बेल्ट दिया था। पिछले महीने जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी डाली थी, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ था और चेहरे पर आंख के नीचे और नाक पर कई खरोंचें भी थीं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज