Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मन की बात में पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

मोदी

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने इस रविवार को ‘ मन की बात ’ कार्यक्रम में अपने मन की बात कही. ये ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम का 99वां एपिसोड था. पूरा देश उनके इस कार्यक्रम का इंतजार करता है. पीएम मोदी ने 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी के अवसर पर ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम की शुरूआत की थी. इस रविवार को मन की बात में पीएम मोदी ने ऑर्गन डोनेशन पर चर्चा की. पीएम ने ऑर्गन डोनेट करने वाले लोगों के परिवार से भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि “आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का एक बहुत बड़ा माध्यम बन चुका है. जब कोई अपनी मृत्यु के बाद अपना शरीर दान करता है तो उससे 8 से 9 लोगों को एक नया जीवन मिलने की संभावना बनती है. संतोष की बात है कि आज देश में ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है. साल 2013 में हमारे देश में ऑर्गन डोनेशन के 5 हजार से भी कम केस थे, लेकिन 2022 में  संख्या बढ़कर, 15 हजार से ज्यादा हो गई है. ऑर्गन डोनेशन करने वाले व्यक्तियों ने , उनके परिवार ने वाकई पुण्य का काम किया है. ”

ऑर्गन डोनेशन के बाद पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर भी बात की. उन्होंने भारत की नारी शक्ति की प्रशंसा की. और नारी शक्ति की देश में बड़ी भूमिका की बात कही. उन्होंने एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव की बात की. पीएम मोदी ने कई क्षेत्रों में महिलाओं की कामयाबी को सराहा और अपने अपने क्षेत्र में नाम कर रही महिलाओं के बारे में भी बताया. वहीं पीएम मोदी ने अपने इस कार्यक्रम में सोलर एनर्जी पर भी बात की और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढ़ने को भी एक बड़ी उपलब्धि बताया. पूरा देश पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का इंतजार करता है उसके बाद पीएम की बात सुनकर उनकी बातों को अपनी जिंदगी में एप्लाई भी करता है. साथ ही पीएम मोदी से प्रेरणा भी लेता है.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा