Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत की पेट्रोलियम, गैस सप्लाई लाइनें प्रभावित नहीं होंगी: पुरी

PURI

इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच भारत के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारत की पेट्रोलियम, गैस सप्लाई लाइनें प्रभावित नहीं होंगी।

“पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय इस हालात (इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध) को बारीकी से देख रहा है क्योंकि हमें ये सुनिश्चित करने की आवश्यकता
है कि हमारी सप्लाई लाइनें बाधित न हों। हमें विश्वास है कि हमारी सप्लाई लाइनें खुली हैं और भविष्य में खुली रहेंगी, लेकिन मैं अटकलें नहीं लगा सकता। अगर ये कुछ बड़ा हो जाता है, तो हम आगे बढ़ने में सक्षम होंगे।”

STORY: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को भरोसा दिलाया है कि पेट्रोलियम और गैस के लिए भारत की सप्लाई लाइनें जारी हैं और भविष्य में भी इनके इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष से प्रभावित होने की संभावना नहीं
है।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय इस हालात(इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध) को बारीकी से देख रहा है क्योंकि ये सुनिश्चित करने की जरूरत है कि मौजूदा सप्लाई लाइनें बाधित न हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सप्लाई लाइनें खुली हैं और भविष्य में भी खुली रहेंगी।

भारत एनर्जी और फ्यूल से जुड़ी अपनी जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया क्षेत्र से हासिल करता है। इजरायल-हमास संघर्ष ने इस क्षेत्र से एनर्जी सप्लाई प्रभावित होने की वैश्विक आशंकाओं को बढ़ा दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा