Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गर्भपात के मामले में सीजेआई ने दिया निर्देश

CHND

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने के समक्ष एक विवाहित महिला की 26 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की मांग वाली याच‍िका पर सुनवाई के दौरान एक नया मोड़ आ गया है। कोर्ट ने इस मामले में मेडिकल बोर्ड से जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पूछा क‍ि क्या भ्रूण किसी असमान्यता से ग्रस्त तो नहीं है? क्या जो दवा वो खा रही है उसका महिला के पूरा गर्भ धारण करने में कोई बुरा असर तो नहीं पड़ेगा? कोर्ट ने पूछा- अगर महिला क‍िसी मह‍िला को डिप्रेशन साइकोसिस है तो कोई वैकल्पिक उपचार मौजूद है?  जिससे महिला और भ्रूण को कोई नुकसान ना पहुंचे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश द‍िया क‍ि आज यानी शुक्रवार को दो बजे ही बोर्ड स्वतंत्र जांच करे और रिपोर्ट दाखिल करें। एएसजी ने कहा क‍ि अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी से पता चलता है कि भ्रूण सामान्य है, इसमें कोई असामान्यता नहीं है।

चीफ जस्टिस चंद्रचूड ने बताया कि संसद ने एक कानून बनाया है जो “प्रो चॉइस” और “प्रो लाइफ” के बीच संतुलन को दर्शाता है। जब संसद ने कट ऑफ दिया तो उसे सभी विचारों की जानकारी थी और 24 सप्ताह का कट ऑफ इस पहलू को संतुलित करने के लिए था और हमारा पहलू मुख्य रूप से प्रो चॉइस है, क्योंकि यह कटऑफ के भीतर महिला को विवेक देता है. ऐसे में अब अविवाहित और विवाहित महिला को भी एक-दूसरे के बराबर माना जाता है।

एएसजी ने कहा कि यहां सवाल यह है कि क्या प्रो चॉइस को जीवन खत्म करने की अनुमति दी जा सकती है? धारा-3 20 सप्ताह तक एक पंजीकृत चिकित्सा व्यवसायी द्वारा गर्भावस्था को समाप्त करने से संबंधित है और जब यह 20 से अधिक हो और 24 सप्ताह से अधिक न हो, कम से कम दो चिकित्सा चिकित्सकों की राय होनी चाहिए कि गर्भावस्था मानसिक स्वास्थ्य या पैदा होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचाएगी। ऐसा तो नहीं असामान्यताओं के साथ होगा।

सीजेआई ने आयरलैंड में का जिक्र करते हुए बताया कि उस केस में महिला को गर्भपात कराना पड़ा और आयरिश कानून ने इसकी अनुमति नहीं दी और अंततः उसकी मृत्यु हो गई थी। हमारे कानून में यदि गर्भावस्था से मां के जीवन को खतरा होता है तो इसे ग्यारहवें घंटे में भी किया जा सकता है और हमारा कानून इसकी अनुमति देता है।

इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा