श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नरेंद्र मोदी की जयपुर में  सबसे बड़ी सभा 25 को

jai

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार ‘परिवर्तन यात्राओं’ के समापन समारोह को संबोधित करने के लिए 25 सितंबर को जयपुर पहुंचेंगे। परिवर्तन संकल्प महासम्मेलन नामक मुख्य समापन समारोह 25 सितंबर को जयपुर में होगा। चारों यात्राएं 19-22 सितंबर के बीच अलवर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में समाप्त होंगी। राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया ने बताया- ‘यह यात्रा एक ऐतिहासिक समारोह होगी और इसमें एक विशाल सभा होगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक भाग लेंगे।’

यह बैठक पहले जयपुर के धानक्या में होने वाली थी। जहां जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था। 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। लेकिन बीजेपी इसे मेगा इवेंट बनाना चाहती है,  इसलिए बैठक का स्थान धानक्या से बदलकर जयपुर रिंग रोड(वाटिका) कर दिया गया है। राजस्थान में 52 हजार बूथ हैं और हर बूथ से 10 कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया गया है। इस मेगा इवेंट में रिकार्ड तोड़ भीड़ जुटाने के मद्देनजर महिलाओं को यह काम सौंपा गया है।

अबतक प्रधानमंत्री मोदी 11 महीने में आठ बार राजस्थान की यात्रा कर चुके हैं-

  • 30 सितंबर 2022 को मोदी गुजरात में अंबा माता मंदिर गए
  • मोदी की अगली यात्रा 1 नवंबर, 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम की थी
  • 8 जनवरी 2023 को तीसरी बार भीलवाड़ा की यात्रा की
  • मोदी ने गुर्जर समुदाय के पूज्य देवता देवनारायण की जयंती समारोह में हिस्सा लिया
  • 12 फरवरी को प्रधानमंत्री दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए दौसा जिले में आए
  • 10 मई को उन्होंने नाथद्वारा और आबू रोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया

सीकर के बाद जयपुर में बड़ी जनसभा

31 मई को राज्य की अपनी छठी यात्रा के दौरान, मोदी ने अजमेर में भाजपा के मेगा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की और 8 जुलाई को उन्होंने बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस राजमार्ग का उद्घाटन किया। उन्होंने 24,300 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। हाल ही में 27 जुलाई को मोदी ने सीकर में एक जनसभा को संबोधित किया था। सीकर के बाद अब जयपुर में पीएम मोदी की बड़ी सभा होने जा रही है।

 

बीजेपी ने पूरे प्रदेश रैली निकाली। परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन के बाद जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होगी। पार्टी की ओर से इसे ऐतिहासिक होने का दावा किया जा रहा है। इसका आयोजन जयपुर के पास स्थित दादिया गांव में होना है। सभा में पीएम मोदी शामिल होंगे। पिछले 11 महीनों में पीएम मोदी 8 बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। जयपुर में उनकी सभा साढ़े चार साल बाद हो रही है। पीएम मोदी के जयपुर दौरे को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पीएम मोदी की राजस्थान में हुई अब तक की सभाओं से इसका आयोजन सबसे खास रहने वाला है। सभा में कई व्यवस्थाओं का जिम्मा प्रदेश की महिलाओं को सौंपा गया है।

महिलाओं को जिम्मेदारी

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की सारी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि देश में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी पीएम की सभा की सारी व्यवस्थाएं महिलाएं संभालेगी। यह नारी सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी पहल है। सभा के दौरान पंडाल की बैठक व्यवस्था महिलाएं देखेंगी। साथ ही पार्किंग और सभा में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए जल सेवा आदि कार्यों में महिलाएं हाजिर रहेंगी।

5 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा

पीएम मोदी की सभा को लेकर पार्टी के नेता बेहद उत्साहित हैं। इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के रथ घूमे। पहली यात्रा का समापन जयपुर में हो गया है जबकि दूसरी और तीसरी यात्रा का समापन गुरुवार 21 सितंबर को होगा। चौथी यात्रा भी शुक्रवार 22 सितंबर को सम्पन्न हो जाएगी। समापन के बाद होने वाली बीजेपी की सभा में भारी भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेशभर से करीब 5 लाख कार्यकर्ता और आम जनता पीएम मोदी की सभा में शामिल होगी।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज