श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जूनियर पुष्पा का डांस हुआ वायरल

girl

अल्लू अर्जुन की पुष्पा भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बना चुका है और लोगों के दिल पर राज कर रहा है। पिछले साल आई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। पुष्पा की कहानी के लेकर गाने तक सुपरहिट रहे। पुष्पा के कुछ गानों का आज भी लोगों और बच्चों के बीच अच्छा-खासा क्रेज देखते ही बनता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्कूल की एक छोटी बच्ची का वीडियो है। जिसमें वह पुष्पा के सामी गाने पर शानदार अंदाज में डांस करती हुई दिख रही है। बच्ची के इस वीडियो पर पुष्पा की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने रिएक्शन दिया है। स्कूल की बच्चे के डांस करते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में छोटी बच्ची अपने स्कूल के स्टेज पर नजर आ रही है. वीडियो के बैकग्राउंड पर पुष्पा का सामी गाना बज रहा है. इस गाने पर छोटी बच्ची रश्मिका मंदाना की तरह डांस स्टेप्स करती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देख रश्मिका मंदाना भी खुद को नहीं रोक पाईं. उन्होंने बच्ची के डांस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा- ‘बहुत प्यारी.’ सोशल मीडिया पर बच्ची का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

रश्मिका मंदाना के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे है। पुष्पा- द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक लहर पैदा की थी और यह महामारी के बाद की टर्नअराउंड फिल्म थी जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाया था।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज