श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

5

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा का नाम भी शामिल हैं। उन्हें दुर्ग शहर से उम्मीदवार बनाया गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी करने के साथ कांग्रेस पार्टी अब तक 90 विधानसभा सीटों में से 83 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस ने रायपुर शहर पश्चिम विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा और रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से महंत राम सुंदर दास को उम्मीदवार बनाया है।  राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने घोषणा की  जितिन जायसवाल जगदलपुर से और शैलेश पांडे बिलासपुर से चुनाव लड़ेंगे।

दुर्ग शहर से मौजूदा विधायक अरुण वोरा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। उनके पिता मोतीलाल वोरा संयुक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती चार और चुनावी राज्यों के साथ तीन दिसंबर को होगी। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज