Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

किंग खान के 58वें बर्थडे पर ‘मन्नत’ के बाहर फैन्स का उमड़ा सैलाब

8

बॉलीवुड के किंग खान ‘’शाहरुख खान’’ आज 2 नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि बीती रात शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए हजारों की संख्या में फैन्स पहुंचे। इस मौके पर शाहरुख के घर के बाहर जमकर आतिशबाजी हुई। शाहरुख खान अपने फैन्स के लिए अपने घर मन्नत की छत पर हमेशा की तरह नजर आए और अपने बाहें फैलाकर अपना आइकॉनिक पोज़ भी दिया। शाहरुख अपने बेटे अबराम के साथ फैन्स के सामने नजर आए। उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी भी हुई।

शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर अपने फैन्स के लिए ट्वीट भी किया। शाहरुख खान ने ट्वीट में लिखा ‘यकीन नहीं होता कि आप इतने सारे लोगों ने देर रात आकर मुझे विश किया। मैं बस एक एक्टर हूं। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि कुछ भी नहीं है कि मैं आपका थोड़ा-बहुत मनोरंजन कर सकता हूं। मैं आप सबके सपनों में रहता हूं। मुझे आप सबका मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद। ‘

‘पठान’ और ‘जवान’ की सुपर सक्सेस के बाद उनकी अगली फिल्म डंकी की पहली झलक सामने आई है।  राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस मचअवेटेड मूवी का टीजर अब फैंस के सामने है। किंग खान के 58वें जन्मदिन पर डंकी का टीजर रिलीज किया गया है। ऐसे में शाहरुख फैंस के लिए 2 नवंबर डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है।

फिल्म की पहली झलक ‘डंकी ड्रॉ प 1’ राजकुमार हिरानी के सिनेमा की शानदार झलक दिखाता है। फिल्म में 4 दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो इंग्लैंड जाने का सपना देख रहे हैं। विदेश जाने के लिए वो सारी तरकीब लगा रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने इन दोस्तों को लंदन ले जाने की जिम्मेदारी ली है। डंकी प्यार और दोस्ती को सेलिब्रेट करती है। टीजर में कई सारे फन एलिमेंट देखने को मिलते हैं। मूवी के कैरेक्टर्स काफी कलरफुल हैं। बहुत जल्द फिल्म का ड्रॉ प 2 रिलीज किया जाएग। इस साल आई दो फिल्मों में शाहरुख खान का मासी अवतार दिखा है। पर्दे पर एक्शन करने के बाद एक्टर डंकी में अलग रोल में नजर आ रहे हैं। उनका ये किरदार काफी सिंपल है लेकिन दिल छू लेने वाला है। ‘डंकी ड्रॉ प 1’ में शाहरुख का फन साइड दिखा है। शाहरुख और उनके दोस्तों की जुगलबंदी दमदार नजर आती है। विक्की कौशल का स्वैग फैंस का दिल जीत रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट