श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एपल ने लॉन्च किया iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max

i2

एक बार फिर आई फोन प्रमियों के  लिए एपल ने अपने मेगा इवेंट में iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ iPhone 15, iPhone 15 Plus को भी पेश किया गया है।

बात करें i phone 15 Pro की शुरुआती कीमत यानी 128 GB की कीमत 1,34,900 रुपये है। वही iPhone 15 Pro Max की 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत तय की गई है। इस कीमत में फोन का 256 GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। iPhone 15 Pro के 256 GB स्टोरेज की कीमत 1,44,900 रुपये है। वहीं 512 GB की कीमत 1,64,900 रुपये और 1 TB की कीमत 1,84,900 रुपये है। iPhone 15 Pro Max के 512 GB की कीमत 1,79,900 रुपये और 1 TB की कीमत 1,99,900 रुपये है।


iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max – फीचर्स

iPhone 15 Pro में 6.1 इंच की और iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है।इसके अलावा फोन में 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया A17 बायोनिक प्रोसेसर है। फोन की बॉडी ग्रेड 5 टाइटेनियम और एल्यूमीनियम की बनी है। iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max दोनों में पुराने म्यूट बटन को हटाकर नया एक्शन बटन दिया गया है जिसका इस्तेमाल आईफोन को साइलेंट करने के लिए किया जा सकेगा । दोनों ही स्मार्टफोन एप्पल की हिस्ट्री में पहली बार 48MP के प्राइमरी कैमरे के साथ लॉन्च हुए हैं. यानि ऐसा पहली बार है जब कंपनी किसी सीरीज के बेस मॉडल में 48MP का कैमरा दे रही है।
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में रेगुलर मॉडल की तरह ही USB Type-C पोर्ट मिलेगा। इसके साथ 10Gbps की स्पीड के केबल के जरिए डाटा ट्रांसफर किया जा सकेगा । दोनों फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max  एपल स्टोर से 22 सितंबर से खरीदा जा सकेगा ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'रामभक्तों पर पहले गोलियां चलती थीं, अब अयोध्या जाने की होड़', रामपुर से योगी का सपा-कांग्रेस पर प्रहार
Suryakumar Yadav Emotional Post
'29 जून 2024 हमेशा याद रहेगा...', विश्व कप जीत को याद कर भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; शेयर की खास तस्वीरें
Kasganj Aircraft Crash
कासगंज में सोलो ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ सेसना-152 विमान, महिला पायलट घायल; DGCA जांच में जुटी
CM Yogi slams Akhilesh Yadav
CM योगी ने पीलीभीत को दी 569 करोड़ की सौगात, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना; बोले- सपा के लिए विकास का मतलब सिर्फ सैफई था...
Nasrapur Rape-Murder Case
नसरापुर रेप-मर्डर केस में अदालत का ऐतिहासिक निर्णय, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने फांसी की सजा वाले फैसले की सराहना की
Noida Fire Accident
Noida Fire Accident: नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, 21वीं मंजिल पर AC ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी; सीएम योगी ने लिया संज्ञान