Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CBI के समन के बाद अरविंद केजरीवाल मोदी और केंद्र सरकार पर भड़के

ak

कल केजरीवाल को CBI का समन मिला और आज केजरीवाल ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया. आपको बता दे कि कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में सीबीआई की तरफ से समन मिला था. दिल्ली की आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं, अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के सामने पेश होने के लिए समन मिला है. इसके बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार और देश के पीएम मोदी पर निशाना साधा है. केजरीवाल ने कहा है कि “ पिछले एक साल से बीजेपी चिल्ला रही है कि दिल्ली में कोई शराब घोटाला हो गया है और देश की सारी जांच एजेंसियां सारे काम छोड़कर  इसी की जांच करने में लगे हुए हैं. इन लोगों ने झूठें केस बनाए बोला है कि शराब घोटाला हुआ है.” आप के नेताओं की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है. सतेंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं.

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल