Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नोएडा में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी

noida lift

यूपी के नोएडा में तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिर गई. नोएडा के सेक्टर-49 के होटल में एक लिफ्ट गिर गई. लिफ्ट में 9 लोग सवार थे और लिफ्ट की क्षमता सिर्फ 5 लोगों की थी. बताया जा रहा है कि यहां एक कंपनी के कर्मचारी इस कंपनी की बैठक के लिए यहां आए थे. हादसे के समय ये लोग ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की ओर जा रहे थे. नोएडा के सेक्टर-49 में बरौला के पास सात मंजिल रीजेंट होटल है. इसी होटल में एक कंपनी की वार्षिक बैठक और कॉफ्रेंस थी. इसमें मुंबई, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व गाजियाबाद सहित कई जगहों से कर्मचारी आए हुए थे. इस कंपनी की बैठक ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी जिसमें करीब 55 कर्मचारी थे.

बैठक के बाद लंच के लिए कर्मचारियों को होटल की 7वीं मंजिल पर जाना था.जिसके लिए 9 लोग लिफ्ट में चढ़ें, इस लिफ्ट की क्षमता करीब 5 लोगों की ही थी जिससे लिफ्ट तीसरी मंजिल पर पहुंचने के बाद नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि अधिक वजन के कारण लिफ्ट की चेन टूट गई. लिफ्ट जब गिरी तो बहुत तेज आवाज आयी जिससे होटल में अफरातफरी मच गई. कुछ लोगों को ज्यादा चोट भी आई है जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं कुछ घायल लोगों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी कर दी गई है.गौरतलब बात ये है कि लिफ्ट में ऑपरेटर और नोटिस दोनों नहीं थे. लिफ्ट नीचे गिरने के बाद लिफ्ट का दरवाजा रॉड से खोला गया था. पुलिस ने इस मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं की है पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड