श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुस्लिम आरक्षण पर लालू यादव का बड़ा बयान, कहा- जरूर मिलना चाहिए

Untitled design (49)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम आरक्षण को लेकर तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। एनडीए और भाजपा इसका विरोध करते नजर आते हैं तो वहीं इंडिया अलायंस के नेता इसके पक्ष में अपना मत रखते हैं। इस बड़े मुद्दे पर अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का बयान सामने आया है, जिसमें वह मुस्लिम आरक्षण का समर्थन करते हुए दिखे हैं।

लालू प्रसाद यादव विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। यहां मुस्लिम आरक्षण के पक्ष में उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। उनसे पत्रकारों ने सवाल पूछा कि पीएम मोदी और भाजपा आरोप लगा रहे हैं कि ‘इंडिया’ गुट की सरकार बनी तो ओबीसी का आरक्षण लेकर मुसलमानों को दे दिया जाएगा। इसके जवाब में मुसलमानों के आरक्षण का समर्थन करते हुए लालू ने कहा कि मुसलमानों को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

लालू प्रसाद यादव एमएलसी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान लालू और नीतीश का आमना-सामना भी हुआ, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत नहीं की। बता दें कि चुनावी सीजन में दोनों के बीच राजनीतिक समीकरण बिगड़े हुए नजर आ रहे हैं। लालू यादव ने पत्रकारों के सवाल पूछे जाने पर दावा किया कि बिहार में 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं और वोट हमारी तरफ हो रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज