श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Vidhan Sabha Election: CM जगन को लगा बड़ा झटका, रुझानों में TDP को मिल रहा बहुमत

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आने वाले है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। आंध्र प्रदेश में किसकी सत्ता आएगी इसका फैसला जल्द ही हो जाएगा।
YS Jagan Mohan Reddy| VIDHAN SABHA ELECTION| SHRESHTH BHARAT

AP Vidhan Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आने वाले है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। आंध्र प्रदेश में किसकी सत्ता आएगी इसका फैसला जल्द ही हो जाएगा। आंध्र प्रदेश से NDA को अच्छी खबर मिल सकती है। सभी प्रमुख Exit Poll में NDA को बढ़त मिल रही है। ऐसे में अगर Exit Poll के परिणामों में उलट-फेर होता है, तो आंध्र प्रदेश में सत्ता बदलने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी को एक बड़ा झटका लग सकता है।

शुरुआती रुझान में TDP-भाजपा(TDP-BJP) गठबंधन को बहुमत मिला है। उसके खाते में 136 सीटें गई हैं। वहीं, वाईएसआरसीपी(YSRCP) 14 सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझान में अभी तक कांग्रेस और अन्य दलों का खाता नहीं खुला है।

जा सकती हैं जगन मोहन रेड्डी की सरकार

आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 88 सीटें जीतनी होंगी। जहां एक तरफ 30 मई को ही पांच साल की सरकार पूरी करने वाली सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी है तो वहीं, दूसरी तरफ TDP-भाजपा गठबंधन है। TDP-भाजपा (TDP-BJP) जो इस चुनाव में जीतने का दावा कर रही है । पीपुल्स प्लस के एग्जिट पोल के अनुसार, वाईएसआर (YSR) और कांग्रेस को 45-60 सीटें मिल सकती है।

TDP और भाजपा गठबंधन को 111-135 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस खाता खोलने के लिए भी संघर्ष करेगी। अन्य भी जीरो ही रहेंगे। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की TDP, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और भाजपा गठबंधन बना कर चुनाव लड़ रहे हैं। NDA का सीधा मुकाबला जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी पार्टी से है।

चुनाव से पहले NDA में शामिल हुए थे चंद्रबाबू नायडू

चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के नेता चंद्रबाबू नायडू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस शामिल हो गए थे। साल 1996 में TDP पहली बार NDA का हिस्सा बनी थी। 2014 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी TDP ने भाजपा के साथ लड़ा था, लेकिन 2019 में TDP, NDA से अलग हो गई थी।

चुनावी नतीजों के बाद हिंसा भड़कने की आशंका, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी