श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

TDP और JSP का NDA के साथ गठबंधन तय, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

AMIT SHAH | CHANDRA BABU NAYDU | BJP | TDP | JSP | SHRESHTH BHARAT

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात की। इन दोनों के बीच गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इस बैठक के बाद दोनों नेताओं के बीच में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई। बीजेपी आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जनसेना आंध्र की 8 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं, वहीं टीडीपी 17 लोकसभा और 145 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अराकू, राजमुंदरी, नरसापुरम, तिरूपति, हिंदूपुर और राजमपेट लोकसभा सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी। अनकापल्ली, काकीनाडा, मछलीपट्टनम, इन तीन सीटों में से दो सीटें जनसेना को मिलने की उम्मीद जताई गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शनिवार को अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच अहम बैठक हुई। इस बैठक के बाद सीट बंटवारे पर तीनों पार्टी में सहमति बन गई। इसके बाद नायडू का एनडीए गठबंधन में वापसी का रास्ता भी साफ हो गया। बताया जा रहा है कि ये तीनों दल एनडीए गठबंधन के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों में साथ मिलकर लड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही औपचारिक तौर पर गठबंधन का एलान कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका