श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में जल संकट जारी, लोग बोले- दो की जगह भेजा जा रहा आधा टैंकर पानी

उत्तर भारत के लोग पहले ही भीषण गर्मी की मार सह रहे हैं। कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है।
|ATISHI |AAP| SHRESHTH BHARAT

Delhi Water Crisis: उत्तर भारत के लोग पहले ही भीषण गर्मी की मार सह रहे हैं। कई शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। राजधानी दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह दिल्ली में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, अब दिल्लीवासियों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है।

पानी की कमी के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। जल संकट की समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

पानी की समस्या पर बात करते हुए जल मंत्री आतिशी ने कहा, ‘पानी की आपूर्ति के लिए दिल्ली पूरी तरह से यमुना पर निर्भर है। यमुना नदी में भी वो ही पानी आता है, जो हरियाणा से छोड़ा जाता है। यमुना के पानी से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पानी मिलता है और जब पानी हरियाणा से ही कम आएगा तो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी कहां से लाएगा? हमने हरियाणा सरकार को भी चिट्ठी लिखी है, हम केंद्र सरकार से भी संपर्क करेंगे कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलना चाहिए।’

पानी की समस्या से बचने के लिए दिल्ली सरकार लोगों को टैंकरों से पानी भेज रही है। लोगों का कहना है कि हमें पानी की दो टैंकरों की जरूरत है, पर सरकार हमें केवल एक ही टैंकर पानी दे रही है और वो भी आधा है।

नहर से बाहर निकला 10 फुट लंबा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

दिल्ली के विनय ने मीडिया को बताया कि हर दिन पानी का टैंकर आता है, लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा। टैंकर आधा खाली होता है, जबकि हमें जरूरत दो टैंकरों की है। भीषण गर्मी में हमारे पास पीने को पानी नहीं है। कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज