Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, अफरीदी ने की भविष्यवाणी

टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 2 जून से होने से जा रहा है। इस टूर्नामेंट के मैच अमेरिका और वेस्ट इंडीज में खेले जाएंगे।
shahid afrisi | t 20 worls cup| pqakistan | shreshth bharat

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्डकप का आगाज 2 जून से होने से जा रहा है। इस टूर्नामेंट के मैच अमेरिका और वेस्ट इंडीज में खेले जाएंगे। इस बार 20 टीमें विश्वकप में हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों से 4 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ये टीमें कौन सी होंगी, ये तो टूर्नामेंट के लीग मैचों के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहले ही इन 4 टीमों के बारे में भविष्यवाणी कर दी है। ये टीमें कौन-सी हैं, आइए जानते हैं…

आईसीसी ने इस साल होने वाले विश्वकप के लिए शाहिद अफरीदी को अपना दूत बनाया है। अफरीदी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे एक ऑलराउंडर के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी सेवाएं दी। अब उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली 4 टीमों के बारे में भविष्यवाणी की है।

9 जून को होगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला

अफरीदी ने कहा कि इस बार भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि पाकिस्तान इस बार फाइनल खेले।

T20 World Cup 2024: भारत है तैयार, यहां देखें सभी 20 टीमों के स्क्वॉड…

वेस्टइंडीज-इंग्लैंड ने दो-दो बार जीता वर्ल्डकप

बता दें कि अफरीदी ने 2009 में पाकिस्तान को वर्ल्डकप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार पाकिस्तान को भारत, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। अब तक वेस्टइंडीज और इंग्लैड ने दो-दो बार, जबकि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार यह खिताब जीता है।

यहां देखिए T20 World Cup 2024 की सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही