श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नहर से बाहर निकला 10 फुट लंबा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ पीएलजीसी नहर से निकलकर पुल के ऊपर आ गया।
bulandshahr-crocodile-viral-video.jpg

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ पीएलजीसी नहर से निकलकर पुल के ऊपर आ गया। मगरमच्छ को पुल के ऊपर देख कर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर एलसीसी नहर में छोड़ दिया।

दरअसल, चरण सिंह गंगा बैराज से निकल रही पीएलजीसी नहर में पानी नहीं होने के कारण मगरमच्छ गंगा बैराज से निकली दोनों गंग नहरों के बीच सड़क पर निकल आया। मगरमच्छ को बाहर देख आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया।

नहर से बाहर निकलने के बाद मगरमच्छ पुल के रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। वन विभाग को मगरमच्छ के बाहर होने की सूचना सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार ने दी।

https://twitter.com/RakshitaNagar/status/1795847879522996515

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मगरमच्छ को रेस्क्यू करने पहुंची। उन्होंने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर एलसीसी नहर में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि मगरमच्छ फ्रेश वाटर मगर प्रजाति की मादा है, जिसकी लंबाई दस फीट है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नरौरा के चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज पर बुधवार की सुबह एक मगरमच्छ पीएलजीसी नहर से निकलकर पुल के ऊपर आ गया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज