श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिल्ली पुलिस के कड़े इंतजाम, ड्रोन से निगरानी, बॉर्डर पर बढ़ाई तैनाती

अर्धसैनिक बलों की 51 कंपनी के जवान और 17500 होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे...
Delhi Loksabha Election

Delhi Loksabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। आज यानी 25 मई को देश के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6वें चरण की वोटिंग जारी है। राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। ऐसे में दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चौकस है। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 61 हजार जवानों को अलग-अलग इलाकों में तैनात किए जाएगें।

सुरक्षा व्यवस्था पर क्या बोले संजय सहरावत

DSP इलेक्शन सेल संजय सहरावत ने कहा कि सुरक्षा में 33 हजार (Delhi Loksabha Election) दिल्ली पुलिस के विभिन्न रैंक के अधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा अर्धसैनिक बलों की 51 कंपनी के जवान और 17500 होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। बता दें कि इन होमगार्ड को 6 राज्यों से चुनाव में ड्यूटी करने के लिए बुलाया गया है।

हरियाणा और यूपी बॉर्डर की बढ़ी निगरानी

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी बॉर्डर की निगरानी बढ़ा दी गई है। खासतौर पर शराब की तस्करी करने वालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए बैरिकेड लगाकर गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही है। साथ ही बॉर्डर पर CCTV भी लगाए गए हैं। किसी भी संदिग्ध के दिखाई देने पर उसकी अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें- छठे चरण में कौन किसपर भारी? यहां जाने सियासी समीकरण

DSP इलेक्शन सेल संजय सहरावत ने बताया कि 429 अति संवेदनशील बूथ हैं। ऐसे में पुलिस इन पोलिंग बूथों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रख रही है। उन्होंने आगे कहा कि इन कैमरों का उपयोग घनी आबादी वाले इलाकों में किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में पुलिस और फ्लाईंग स्क्वाट टीम ने 14 करोड़ रुपये की नकद रकम बरामद की है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज