Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

छठे चरण में कौन किसपर भारी? यहां जाने सियासी समीकरण

UP Lok Sabha elections Phase 6 Voting: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। आज छठे चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। इसी कड़ी में यूपी की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, बस्ती, लालगंज आजमगढ़...
voters | loksabha election 2024 | 6 phase voting | shreshth bharat

UP Lok Sabha elections Phase 6 Voting: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। आज छठे चरण के लिए वोटिंग की जा रही है। इसी कड़ी में यूपी की 14 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, बस्ती, लालगंज आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं। इस बार इन 14 सीटों पर 162 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता ईवीएम में कैद कर रहे हैं। इन 14 सीटों के लिए 470 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा था, लेकिन जांच के बाद सिर्फ 162 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ पा रहे हैं।

यूपी में कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?

भारतीय जनता पार्टी ने इलाहाबाद से बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि 2019 में रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी को जीत दिलाई थीं। मेनका गांधी को बीजेपी ने सुल्तानपुर से एक बार फिर टिकट दिया है। अम्बेडकर नगर की तो भाजपा ने यहां से रितेश पांडेय को मैदान में उतारा है। 2019 में रितेश पांडेय ने बीएसपी के टिकट से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। आजमगढ़ से भाजपा ने दिनेश यादव ‘निरहुआ’ को टिकट दिया है। मालूम हो कि आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में दिनेश यादव ‘निरहुआ’ यहां से सांसद चुने गए। जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ से एक बार फिर अपने भाई धर्मेंद्र यादव पर दांव लगाया है।

जौनपुर पर में दिखेगा ,सियासी दंगल

वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। यहां बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने बसपा को समर्थन न देकर भाजपा के साथ जाने का ऐलान किया है। भाजपा ने यहां से कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि जौनपुर में आखिर कौन अपना जीत का परचम लहराता है।

साल 2019 की बात करें तो बीजेपी ने इन 14 सीटों में से 9 पर शानदार जीत हासिल की थी और 1 सीट विजय 2022 में हुए उपचुनाव में मिली थी। बसपा ने 4 सीटें जीत कर अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। फिलहाल, अब देखना ये होगा कि आखिर भारतीय जनता पार्टी इस बार 14 में से अपनी जीती हुई उन 10 सीटों पर दोबारा से कमल खिला पाती है या फिर नहीं?

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज