Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजधानी में पानी के संकट के बीच छिड़ा सियासी घमासान, अब VVIP इलाकों में होगी कटौती

पानी के इस संकट पर सियासत भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोमवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हो रही पानी की समस्या के लिए भाजपा जिम्मेदार है...
Delhi Water Crisis Update aap bjp Political turmoil There will be cuts in VVIP areas read here in detail

Delhi Water Crisis Update: राजधानी दिल्ली में पानी का संकट दिन-प्रतिदिन और भी विकराल होता जा रहा है। कई इलाकों में लोग कई दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं, जिन इलाकों में पानी की कमी है वहां दिल्ली सरकार टैंकर के जरिए पानी पहुंचाने की कोशिश कर रही है, लेकिन फिर भी लोगों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

जल मंत्री आतिशी ने जतना से की ये अपील

इस बीच जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली वासियों से पानी बचाने की गुजारिश की है। उन्होंने लोगों से अपील की सोझ-समझकर पानी (Delhi Water Crisis Update) का इस्तेमाल करें। वहीं, दिल्ली पुलिस भी लगातार पाइपलाइनों की रखवाली कर रही है। बढ़ते हुए जल संकट को देखते हुए VIP इलाकों वाले NDMC क्षेत्र में भी पानी की कटौती की तैयारी की जा रही है। NDMC ने कहा है कि लुटियंस दिल्ली में पानी की कटौती की जाएगी।

पानी के संकट के बीच छिड़ा सियासी घमासान

वहीं, पानी के इस संकट पर सियासत भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोमवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हो रही पानी की समस्या के लिए भाजपा जिम्मेदार है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी को दूर करने के लिए टैंकरों से जल पहुंचाया जा रहा है। गीता कॉलोनी, चाणक्यपुरी, ओखला और न्यू अशोक नगर और वसंत विहार में टैंकरों के पानी से लोगों की प्यास बुझाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- इस दिन चुना जाएगा लोकसभा का स्पीकर, लिस्ट में शामिल इन राज्यों के नेताओं के नाम

हरियाणा के CM ने सुनाई खरीखोटी

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा को दिल्ली के लोगों की परवाह है। ‘आप’ सरकार पर पानी के मुद्दे पर राजनीति करने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लोगों से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं, क्योंकि उनका ध्यान भ्रष्टाचार पर ज्यादा रहा है।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी