श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गया में हीट वेव का कहर जारी, 6 लोगों की गई जान 35 की हालत गंभीर

गया जिले में लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। हीट वेव की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है...
weather forecast

Bihar News: बिहार के गया जिले में लू का कहर जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है।हीट वेव की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मगध प्रमंडल के सरकारी अस्पताल अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हीट वेव वार्ड में भर्ती 4 मरीजों की जान चली गई है।

हिट वेब वार्ड में भर्ती 35 मरीज

वहीं, दो मरीजों के अस्पताल पहुंचने के बाद ही डॉक्टरों ने (Bihar News) उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में हीट वेव वार्ड बनाया गया है,जिसमें 48 बेड को सुरक्षित रखा गया है, जिससे की मरीजों का इलाज किया जा सके। बता दें कि शुक्रवार को अस्पताल में 35 मरीजों को भर्ती कराया गया है।

लू ने ली 6 लोगों की जान

जानकारी के मुताबिक, अब तक हीट वेव के चलते 6 लोगों की मौत हो चुकी है। लू के कहर को देखते हुए अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है। इसके साथ ही इमरजेंसी सेवा में भी अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो रोस्टर के हिसाब से काम करेंगे। ताकि हीट वेब की चपेट में आने से मरीजों को उपचार शीघ्र हीट वेव वार्ड में शिफ्ट किया जा सके।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की जनसभा में टूटा मंच, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता

3 दिनों में टूटे गर्मी के कई रिकॉर्ड

वहीं अस्पताल के वार्ड में आइस पैक, डिप फ्रिजर सहित पर्याप्त दवाएं मौजूद है। गया जिले में लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह होते ही बढ़ते तामपान के साथ हिट वेव की चपेट में आने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले तीन दिनों से गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे हैं। इन टूटते रिकॉर्ड के बीच अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज