Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Gangotri Highway Accident: डबरानी के पास टूटी चट्टान, एक की मौत

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए। प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है।
Accident On Gangotri Highway

Accident On Gangotri Highway: उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कुछ लोग दब गए। पत्थर के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। खबर मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार डबरानी के पास पहाड़ी में आग भी लगी है। जिस जगह से चट्टान टूटी है। चट्टान टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल है।

राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में जुटी है, अभी तक एक मृतक, पांच घायल जिनमें दो पुरुष, दो महिला व एक बालिका का रेस्क्यू किया जा चुका हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.विक्रम मंडल ने बताया कि गंभीर घायलों में दो लोगों को एयरलिफ्ट कर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों को उपचार हेतु हर्षिल भेज दिया गया है। इस हादसे में एक निजी बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुति कार और बीआरओ का एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन, एक पानी का टैंकर क्षतिग्रस्त हुआ है।

इस एक्ट्रेस की वजह से सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को किया था 41 बार कॉल…

रोके गए वाहन

पुलिस के अनुसार पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे हैं, रेस्क्यू कार्य जारी है, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रोके गए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य जारी है। मार्ग सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि राहत एवं बचाव टीम मौके पर मौजूद हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा