Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुस्से में आकर पत्नी ने काटा पति का कान

18

दिल्ली के सुल्तानपुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपने पति का दाहिना कान काट लिया। 45 वर्षीय पीड़ित ने पुलिस को बताया कि काटे जाने के कारण उसके दाहिने कान का ऊपरी हिस्सा टूट गया और उसे सर्जरी करानी पड़ी। पीड़ित ने इलाज के बाद पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और मामले की जांच जारी है। 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह 20 नवंबर को सुबह करीब 9:20 बजे अपने घर के बाहर कूड़ा फेंकने गया था। उसने अपनी पत्नी से घर की सफाई करने के लिए कहा। जैसे ही वह घर लौटा उसकी पत्नी ने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उससे घर बेचकर हिस्सा देने के लिए कहा ताकि वह बच्चों के साथ अलग रह सके। पीड़ित ने पुलिस को बताया जब वह घर से बाहर जा रहा था तभी उसकी पत्नी ने पीछे से पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसका दाहिना कान इतनी जोर से काटा कि पीड़ित शख्स के कान का ऊपरी हिस्सा कट गया। पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा इलाज के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल ले गया। जिसके बाद उसे रोहिणी के जयपुर गोल्डन अस्पताल में सर्जरी करानी पड़ी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार