श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गुजरात: बेमौसम बारिश के बीच बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत

17

गुजरात के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश में अब तक कम से कम 24 लोगों की जानें जा चुकी हैं जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं 71 जानवरों की भी मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, खेड़ा, देवभूमि द्वारका, पंचमहल, पाटन, बोटाद, मेहसाणा, साबरकांठा, सूरत और सुरेंद्रनगर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। तापी जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि बनासकांठा और भरूच जिलों में बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई और दाहोद जिले में चार लोगों की मौत हो गई।

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में लोगों की मौत पर दुख जताया। अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख प्रकट करते ह़ुए लिखा- गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने के कारण कई लोगों की मौत की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मैं अपनी अपूरणीय क्षति के लिए गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगे हुए हैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

गुजरात में रविवार सुबह से राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो रही है। कई जगहों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार गांधीनगर और गिर सोमनाथ में रविवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक 38 मिमी बारिश हुई, जूनागढ़ में 35 मिमी बारिश हुई, अमरेली में 13 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने तीन दिन पहले ही बारिश की भविष्यवाणी कर दी थी। दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज