श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Women T20 World Cup: श्रीलंका की टीम का एलान, बाएं हाथ की स्पिनर रनावीरा की वापसी

Women T20 World Cup 2024 Sri Lanka Squad: श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया।
Women T20 World Cup 2024 Sri Lanka Squad

Women T20 World Cup 2024 Sri Lanka Squad: श्रीलंका ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। इस टीम की कमान बाएं हाथ की बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू को दी गई है। साथ ही इस टीम इनोका रनावीरा की भी वापसी हुई है।

वहीं, इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही रनावीरा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने श्रीलंका के लिए अपना पिछला मैच विश्व कप क्वालीफायर के दौरान खेला था। यूएई में स्पिन गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों में टीम को उनके अनुभव से फायदा मिलेगा।

श्रीलंका ने अट्टापट्टू की अगुवाई में पिछले डेढ़ साल में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने इस दौरान किसी भी प्रारूप की श्रृंखला में पहली बार इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त दी। टीम हाल ही में पहली बार एशिया कप का ऐतिहासिक खिताब जीतने में भी सफल रही। श्रीलंका इस टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में तीन अक्टूबर को अपने अभियान का आगाज करेगा।

टीम:

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता माधवी, नीलाक्षिका डी सिल्वा, इनोका रनावीरा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, सचिनी निसानसला, विशमी गुनारा तने, उदेशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, शशिनी गिम्हानी, अमा कंचना।

रिजर्व खिलाड़ी:

कौशिनी नुत्यांगना।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी