Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे सूर्यकुमार यादव, जानें कौन हैं उनकी पत्नी…

T20 World Cup 2024 में सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर बोल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया था। आइए हम आपको मिलाते हैं सूर्य कुमार यादव की पत्नी से...
Suryakumar Yadav Wife Devisha Shetty

Suryakumar Yadav Wife Devisha Shetty: T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। सुपर 8 के अपने पहले मैच में इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हरा दिया। इस T20 World Cup 2024 में भारत के 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव का बल्ला जमकर चल रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ सूर्या अपने पुराने रंग में दिखे और महज 28 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी चर्चा में है। आइए आपको सूर्य कुमार यादव की पत्नी के बारे में बताते हैं…

क्लासिकल डांसर हैं देविशा शेट्टी

भारतीय टीम के खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी एक सफल क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने अपने डांस के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देविशा बच्चों को डांस की ट्रेनिंग भी देती हैं। वह मुंबई में बच्चों को क्लासिकल डांस सिखाती हैं। सूर्यकुमार यादव और देविशा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

पहली नजर में सूर्या को हो गया था प्यार

देविशा मूलरूप से दक्षिण भारतीय हैं। देविशा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की है। देविशा ने मुंबई के आर ए पोद्धार कॉलेज और कॉमर्स एंड इकोनाॉमिक्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। देविशा और सूर्यकुमार यादव की मुलाकात ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही हुई। देविशा कॉलेज के कार्यक्रम में डांस कर रही थीं, इस दौरान सूर्या ने उन्हें देखा और पहली ही नजर में दिल दे बैठे। 2016 में इन दोनों ने शादी कर ली। जब सूर्यकुमार यादव की शादी हुई थी, तब उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था।

सूर्यकुमार के लिए बैकबोन हैं पत्नी देविशा

सूर्या की जब शादी हुई थी उस वक्त वो आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट खेलते थे। हालांकि देविशा ने सूर्या से कभी कोई शिकायत नहीं की बल्कि उनका जमकर सपोर्ट किया देविशा ने सूर्यकुमार यादव को भारत के लिए खेलने के लिए लगातार मेहनत करने में उनकी मदद की। देविशा ने सूर्या के लिए अच्छे कोच, न्यूट्रिशियन उनके वर्कलोड सभी बातों का खास ध्यान रखा। पत्नी का सपोर्ट सूर्यकुमार यादव के काफी काम आया और उन्होंने साल 2021 में भारत के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। डेब्यू के बाद सूर्या ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वर्तमान समय में भारत के स्टार बल्लेबाज बन गए। उन्हें भारत का 360 डिग्री भी कहा जाता है।

जादुई दुनिया की सैर कराएगा BB OTT 3 का नया घर, देखें Inside तस्वीरें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा