Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले दिग्गज प्लेयर का हुआ एक्सीडेंट, पढ़ें पूरी खबर

Musheer Khan Accident: भारतीय क्रिकेटर सरफराज के भाई मुशीर खान की कार का शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया।
Musheer Khan Accident

Musheer Khan Accident: भारतीय क्रिकेटर सरफराज के भाई मुशीर खान की कार का शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार डिवाइडर टकरा गई, डिवाइडर से टकराने के बाद कार कई बार पलटी। बताया जा रहा है कि मुशीर खान, रियाज और उनके पिता नौशाद खान कार से आजमगढ़ से लखनऊ ईरानी कप में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। घायलों को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुशीर खान के गर्दन में चोट आई है। हालांकि मुशीर खान खतरे से बाहर हैं। वहीं, मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि मुशीर खान के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। मुशीर खान को कुछ सप्ताह के लिए बेड रेस्ट बोला गया है, जिस कारण मुशीर खान कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और 1 अक्टूबर से शुरू होने ईरानी कप में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

ऐसा कहा जा रहा है कि हादसा स्पीड के कारण हुआ, लेकिन गाड़ी में बैठे लोगों ने बताया कि ये हादसा सड़क की जर्किंग के कारण हुआ, जिसके बाद यूपीडी ने सड़क की जर्किंग की जांच की, लेकिन ऐसा कुछ नही मिला।

मुशीर खान इन दिनों क्रिकेट के मैदान में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। मुशीर ने दलीप ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीता। मुशीर खान ने तीन मैच में 187 रन बनाए। वहीं, बात कि जाए उनके भाई सरफराज खान कि तो वो भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों के लिए उन्हें टीम में चुना गया है।

ये भी पढ़ें- Ind vs Ban: बारिश की भेंट चढ़ा भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड