Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नेपाल में कुदरत का कहर, बाढ़-भूस्खलन के कारण गई 170 लोगों की जान; कई घायल

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 42 लोग लापता हैं। प्रवक्ता ऋषिराम पोखरेल ने जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 111 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
Floods and landslides in Nepal| shreshth bharat

Floods and landslides in Nepal: नेपाल में कुदरत का कहर बरस रहा है। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक 170 लोगों की मौत और 42 लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार से पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से बाढ़ से प्रभावित हैं।

पुलिस ने जानकारी दी कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में अब तक 170 लोगों की जान चली गई। हालात को देखते हुए 56 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण 42 लोग लापता हैं। प्रवक्ता ऋषिराम पोखरेल ने जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 111 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

पोखरेल ने आगे कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना ने देशभर में फंसे 162 लोगों को हवाई मार्ग से रेस्क्यू किया है।

4,000 लोगों का नेपाली सेना ने किया रेस्क्यू

पोखरेल ने जानकारी देते हुए कहा कि नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लगभग 4,000 लोगों को रेस्क्यू किया है। बचाए गए लोगों को खाद्यान्न सहित सभी आवश्यक राहत सामग्री दी गई है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ में दिखा खास नक्शा, भारत से क्या कनेक्शन?

दो दिन से बंद पड़ा है हाइवे

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की वजह से शनिवार से ही राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हैं। सैकड़ों लोग विभिन्न राजमार्गों पर फंसे हुए हैं। हाइवे को खोलने की कोशिश की जा रही है। वहीं, काठमांडू को अन्य जिलों से जोड़ने वाले मुख्य भूमार्ग त्रिभुवन राजमार्ग पर यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है।

322 घर और 16 पुल डैमेज

नेपाल के अधिकारियों ने हालात (Floods and landslides in Nepal) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ के कारण देश में कम से कम 322 घर और 16 पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं।

आतंक फैलाना ही… संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड