Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ind vs Ban: बारिश की भेंट चढ़ा भारत और बांग्लादेश टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल

Ind vs Ban 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जा रहा है। बारिश होने के कारण कानपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया।
IND Vs BAN 2nd Test Day 2

Ind vs Ban 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जा रहा है। बारिश होने के कारण कानपुर टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो पाया।

पहले दिन भी खेल निर्धारित ओवरों से काफी पहले ही समाप्त हो गया था। दूसरे टेस्ट के पहले दिन मात्र 35 ओवरों का खेल हो पाया था। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए हैं।

दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के कारण देरी से टॉस हुआ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

बांग्लादेश ने इस मैच में सधी शुरूआत की, लेकिन वह ज्यादा देर तक इसे बरकरार नहीं रख सकें। आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट मैच के अपने पहले ही ओवर में बांग्लादेश को झटका दिया और जाकिर हसन को बगैर खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

आकाश दीप ने ही भारत को दूसरी सफलता दिलाई। आकाश ने शादमान इस्लाम को उनके 24 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा। लंच तक बांग्लादेशी कप्तान शांतो और मोमिनुल हक ने पारी को संभाला, लेकिन लंच के तुरंत बाद अश्विन ने बांग्लादेश कप्तान शांतो को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 280 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत अभी सीरीज में 1-0 से आगे है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव: मुफ्त बिजली, एमएसपी और जाति जनगणना… जानें कांग्रेस के घोषणापत्र की प्रमुख बातें

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड