श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला

WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी।
mi vs gg

WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

एलिमिनेटर मुकाबले का महत्व

इस एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। लिहाजा, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस ने 8 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई किया। मुंबई इंडियंस ने 5 मैच जीते। इसके अलावा 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, गुजराज जायंट्स ने 8 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई किया। इस टीम को 4 मैचों में जीत मिली। इसके अलावा 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले

मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का ग्रुप स्टेज में 2 बार आमना-सामना हुआ। दोनों ही बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराया।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

हेले मैथ्यूज, अमेलिया केर, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और परुनिका सिसौदिया।

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, एशले गार्डनर (कप्तान), डींड्रा डॉटिन, काशवी गौतम, सिमरन शेख, फोबे लिचफील्ड, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह और प्रिया मिश्रा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी