Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Team India Victory Parade: लैप ऑफ ऑनर के दौरान जमकर नाचे विराट-रोहित, वीडियो वायरल

Team India Victory Parade: T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर वापस आई टीम इंडिया का दिल्ली और मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ...
Team India Victory Parade | virat kohli| rohit sharma| shreshth bharat

Team India Victory Parade: T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर वापस आई टीम इंडिया का दिल्ली और मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम सीधे वानखेड़े स्टेडियम पहुंची, जहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक दिया गया।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर लिया और फैंस का आभार जताने के साथ-साथ स्टेडियम में जमकर डांस किया। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी गानों की धुनों पर थिरकते दिखे। दरअसल, विराट और रोहित शर्मा लैप ऑफ ऑनर में लीड कर रहे थे और अचानक स्टेडियम में बज रहे गानों पर नाचने लगे, जिसके बाद पूरी टीम ने इन दोनों को जॉइन किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं (Team India Victory Parade)।

Read More- बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु मना रही आज अपना 29वां जन्मदिन…

टीम इंडिया ने मरीन ड्राइव से ओपन टॉप बस परेड की शुरुआत की। टीम से मिलने बड़ी संख्या में फैंस भी वहां पहुंचे थे। उनमें से कुछ फैन्स तो पेड़ पर चढ़ गए और टीम के लिए चीयर करते देखे गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह भी जश्न में शामिल हुए और बस में खिलाड़ियों के साथ नजर आए।

Surya Kumar Yadav के देसी डांस ने जीता फैंस का दिल

इतना ही नहीं, जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ढोल बजते देखा तो खुद को रोक नहीं पाए और डांस करने सड़क पर उतर गए। सूर्यकुमार यादव ने तो जबरदस्त भांगड़ा किया। वे दिल खोलकर नाचे। सूर्यकुमार यादव का डांस देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उनके डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Read More- जिस स्टेडियम में किया गया था ट्रोल, उसी में लगे हार्दिक-हार्दिक के नारे…

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग