Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जिस स्टेडियम में किया गया था ट्रोल, उसी में लगे हार्दिक-हार्दिक के नारे…

T20 World Cup 2024 जीतने के बाद आज भारतीय टीम स्वदेश लौटी है। स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम की जमकर स्वागत किया जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में भी हार्दिक-रोहित के जमकर नारे लगाए जा रहे हैं।
Hardik Pandya News

Hardik Pandya News: T20 World Cup 2024 में भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया और ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया और खिताब अपने नाम किया। भारत को खिताब दिलाने में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने भी अहम भूमिका निभाई। बारबाडोस से आज वापस आने पर भारतीय टीम ने आज सुबह पीएम मोदी से मुलाकात की। आज शाम को ही टीम मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल होने के ल‍िए पहुंची। मुंबई में विक्ट्री परेड निकाली जा रही है।

मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ दिखे पंड्या

टीम इंड‍िया जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हार्द‍िक पंड्या के हाथ में दिखी। वानखेड़े स्टेडियम में विक्ट्री परेड कार्यक्रम से पहले फैंस हार्दिक पंड्या के नाम के नारे लगाते दिखे। इसी स्टेडियम में आईपीएल 2024 के दौरान फैंस ने हार्दिक पंड्या को जमकर ट्रोल भी किया था। गौरतलब हो कि पंड्या ने आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। मुंबई के ज्यादातर फैंस रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाए जाने से खुश नहीं थे, इसी वजह से हार्दिक पंड्या को हर मैच में लगभग ट्रोल किया जा रहा था। हालांकि, पंड्या ने फैंस के इस तरह के बर्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब वही फैंस टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें फैंस हार्दिक-हार्दिक चिल्लाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया है।

मुंबई पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, हार्दिक ने ट्रॉफी के साथ शेयर की पोस्ट

T20 World Cup 2024 में हार्दिक ने किया शानदार प्रदर्शन

T20 World Cup 2024 में हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम को यह ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। T20 World Cup 2024 के फाइनल मुकाबले में आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या ने 16 रन डिफेंड करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। T20 World Cup 2024 का फाइनल जीतने के बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर ही रोने लगे थे। T20 World Cup 2024 जीतने के बाद स्वदेश लौटी टीम आज मुंबई में विक्ट्री परेड निकाल रही है। खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए भारी मात्रा में क्रिकेट फैन नरीमन पॉइंट पर जुटे हुए हैं।

हार्दिक पांड्या के भारत लौटने पर नताशा ने शेयर किया रहस्यमयी वीडियो

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग