Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हार्दिक से तलाक के बाद Natasa Stankovic को मिलेगी इतनी एलिमनी, जानें कितने करोड़ के मालिक हैं हार्दिक

लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और तलाक लेना चाहते हैं। अब दोनों ने इन खबरों पर ब्रेक लगाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने तलाक की खबर फैंस के साथ शेयर की है।
Hardik Natasa Divorce| shreshth bharat

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: भारतीय स्टार प्लेयर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरों पर मुहर लग गई है। दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और तलाक लेना चाहते हैं। अब दोनों ने इन खबरों पर ब्रेक लगाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने तलाक की खबर फैंस के साथ शेयर की है।

अब फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य किसके पास रहेंगे और नताशा को एलीमनी में कितने पैसे मिल रहे? इन सारे सवालों का जवाब हम आपको आज इस आर्टिकल में देगें। तो चलिए आपको बताते हैं…

इंस्टा पोस्ट में एक्स कपल ने अपने बेटे अगस्त्य को लेकर भी पोस्ट किया हैं। दोनों ने लिखा, ‘चार साल एक साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अलग होने का फैसला ले लिया है। हमने एक साथ रहने की बहुत कोशिश की और अपना सबकुछ दिया, लेकिन हमें यह लगता है कि हमारा अलग होना ही सही फैसला है। यह काफी मुश्किल फैसला था, हमने एक साथ अच्छा समय बिताया है। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और एक परिवार के तौर पर साथ रहे हैं। हमारी जिंदगी में अगसत्य है, जोकि हमारी जिंदगी का सेंटर रहेगा। हम उसकी खुशी के लिए, जो कर सकते हैं वह करेंगे। हम इस समय में आपका साथ चाहते हैं और यह चाहते हैं कि इस मुश्किल और संवेदनशील समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।’

जाह्नवी कपूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, जानें कैसा है हाल

कितना होता नताशा का हिस्सा

सूत्रों की मानें तो हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक का उनकी प्रॉपर्टी में से 70 प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है। हार्दिक करीब 91 करोड़ रुपये के मालिक हैं, ऐसे में करीब 63 करोड़ की हिस्सेदारी नताशा को मिलेगी। इतनी बड़ी रकम लेने के लिए नताशा के पास एक बड़ी वजह है। दरअसल, नताशा के पास उनके बेटे की जिम्मेदारी है, जिसके भरण-पोषण के लिए हार्दिक को उन्हें पैसे देने ही होंगे।

खेल गए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने तलाक से पहले अपनी प्रॉपर्टी का 50 प्रतिशत हिस्सा किसी और के नाम कर दिया है। ऐसे में अब उनके पास जितनी प्रॉपर्टी बची है उसी में से ही नताशा स्टेनकोविक की हिस्सेदारी मिलेगी। हार्दिक का मुंबई में करोड़ों का आलीशान घर है। इसके अलावा वडोदरा में भी उनका एक घर है जो किसी महल से कम नहीं। वहीं, गाड़ियों की बात करें तो क्रिकेटर के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है। ये सारी प्रॉपर्टी हार्दिक ने अपनी मां के नाम कर दी है।

हार्दिक पांड्या और नताशा लेंगे तलाक, इंस्टा पर पोस्ट कर किया कन्फर्म

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही